हडपसर, मार्च (ह.ए, प्रतिनिधि) ____ महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के हीरक महोत्सवी वर्ष के अवसर पर साने गुरुजी आरोग्य केंद्र में स्पेशल आयुर्वेद ओपीडी का उद्घाटन प्रांतपाल 3131 रवि धोत्रे के शुभ हाथों किया गयाइस अवसर पर यहां महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के सचिव अनिल गुजर, विनोद पाटिल, संदेश सावंत, रूजिंदर बेरी, डॉ. राजेश पवार, डॉ. गजेंद्र बकाल, डॉ. सुशील देशमुख, डॉ. प्रणिता जोशी देशमुख, डॉ. निलाक्षी प्रधान व रोटरी के रोटेरियन्स प्रमुख रूप से उपस्थित थे। महाराष्ट्र आरोग्य मंडल द्वारा संचालित साने गुरुजी आरोग्य केंद्र में मरीजों की संख्या को देखते हुए नई ओपीडी शुरू की गई है, जिसके कारण अब मरीजों की सेवा करना बहुत आसान होगा। विभिन्न बीमारियों पर सलाह व उपचार करने के लिए मरीजों को बेहतर सेवा उपलब्ध हुई है। यह जानकारी महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के सचिव अनिल गुजर ने दी। कार्यक्रम में महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के हीरक महोत्सवी वर्ष में अब तक हए विभिन्न कार्यक्रम व स्पेशल ओपीडी के बारे में संक्षिप्त विवरण डॉ. प्रणिता जोशी देशमुख ने दिया। स्पेशल आयुर्वेद ओपीडी के लिए साने गुरुजी आरोग्य केंद्र में स्पेशल आयुर्वेद ओपीडी का उद्घाटन करते हुए प्रातपाल 3131 रवि धोत्रे, साथ में महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के सचिव अनिल गुजर व अन्य अतिथिगण उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैंरोटरी क्लब ऑफ फोर्ट कोलींस सेंट्रल, हड़पसर, विआब्रांट ईस्ट, ब्रेकफास्ट (अमेरिका), रोटरी क्लब लक्ष्मीरोड, गणेश खिंड का बहुमूल्य पुणे स्पोर्ट सिटी, फार ईस्ट, पुणे योगदान है।
साने गुरुजी आरोग्य केंद्र में स्पेशल आयुर्वेद ओपीडी उद्घाटित